नैनीताल में बारिश का कहर…… 15 लोगों की मौत की खबर…… वीडियो

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में तेज बारिश के बाद बड़ा नुकसान हुआ है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में बेहद अधिक नुकसान हुआ है। यहां भूस्खलन के कारण 9 मजदूरों समेत कुल 15 लोगों की मौत हो गई है। रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया सुनका ग्रामसभा में 9 मजदूर घर में ही जिंदा दफन हो गए। ये सभी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सभी मजदूर उत्तरप्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। जिले के दोषापानी में भी भूस्खलन के कारण 3 ग्रामीणों की मौत हो गयी है। इसके अलावा मलबा आने से क्वारब में भी 2 मजदूरों की मौत हो गयी है। हल्द्वानी में गौला पुल का एक हिस्सा टूट गया है। इस वजह से यहां पर यातायात बंद है। राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश से बेहद अधिक नुकसान की सूचना है। कही पर बर्फबारी की सूचना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद