17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

खबर शेयर करें


काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग से परेशान होकर एक नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कटोराताल की नई बस्ती में एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत और उपनिरीक्षक गणेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो 17 वर्षीय मृतक मुरसलीन उर्फ अनस (पुत्र इमरान अली) का शव परिजनों द्वारा फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। पुलिस के मुताबिक मृतक के गले पर फांसी का गहरा निशान साफ दिखाई दे रहा था। शरीर पर किसी अन्य प्रकार के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मुरसलीन का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव और परेशानी में था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामे की औपचारिकताएं पूरी की हैं। मामले की बारीकी से जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद