उत्तराखंड: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे 2 युवाओं की हो गई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

शादी की खुशियां मातम में बदली….

उत्तराखंड के रुड़की में एक दर्दनाक हादसे में 2 युवाओं की मौत हो गई। मृतक भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताएं जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि आज सुबह दोनों अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इस दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों घरों में मातम पसरा है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, चपेट में आने से स्कूल और फर्नीचर जला


बताया जाता है कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी इस माह 22 जनवरी को होनी है। आज सुबह वह अपने दोस्त युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे। इस दौरान सरसावा के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद