अल्मोड़ा में सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में आज एक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने वाहन से छलांग लगा दी। हादसा भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर खौ ढैय्या में आज सुबह हुआ। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे तहसील भिकियासैंण के दल्मोड़ी-बघाड़ सड़क के खौ ढैय्या पर बोलेरो पिकअप यूके 04 सीए 4761अनियत्रिंत होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गांव के लोगों ने वाहन में सवार लोगों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और सीएचसी में लाये।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि से हो रही भारी क्षति, नियंत्रण के लिए अब हेलीकॉप्टर की मदद

यहां चिकित्सकों ने यशोदा देवी(65) पत्नी कुंदन सिंह, मोहनी देवी(40) पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक कुंवर सिंह(28) पुत्र लाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक और घायल बघाण गांव के रहने वाले हैं। जबकि वाहन में सवार चौथे व्यक्ति जोगा सिंह(45) ने गाड़ी के गिरते ही छ्लांग लगा दी जो सुरक्षित है। सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार निशा रानी, थानाध्यक्ष एमएम जोशी, चौकी प्रभारी जगत सिंह, कानूनगो हरिकिशन ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद