उत्तराखंड:24 साल की युवती को ट्रक ने कुचला, मौत, डाकघर में थी क्लर्क

खबर शेयर करें

गुरुवार देर शाम हुआ हादसा

हरिद्वार। राज्य के हरिद्वार में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पथरी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अंबुवाला डाकघर में क्लर्क के पद पर तैनात थी। फेरूपुर निवासी सुषमा (24) पुत्री लाल सिंह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। पटरी पर मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में आस-पास के ग्रामीण और काफी संख्या में महिलाएं मौके पर एकत्र हो गई। बुग्गी रास्ते में लगाकर रोड को जाम कर दिया और जमकर हंगामा काटा। किसी तरह लोगों को समझाकर मार्ग खुलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद