28 साल के युवक को गुलदार ने मार डाला, दहशत में गांव के लोग, गुलदार को पकड़ने की उठाई मांग…….

खबर शेयर करें

 

देहरादून: मंडल के पौड़ी जिले में गुलदार ने एक 28 साल के युवक को मार डाला। इससे गांव के लोग बेहद दहशत में हैं। गांव के लोगों ने जल्द गुलदार को पकड़े जाने की मांग की है।
यह घटना जनपद पौड़ी जिले द्वारीखाल विकासखंड के किनसुर ग्राम पंचायत के बागी गांव की बताई जा थी है। बताया जाता है कि गांव के उपप्रधान यशवंत सिंह के छोटा बेटा पृथ्वी चंद (28) बीते शाम को जंगल में गाय चराने गया था। घर लौटते वक्त गुलदार ने उस पर हमला किया। झाड़ियों में खींच कर ले गया। ग्राम प्रधान दीपचंद शाह ने बताया कि जब वह रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। रात में वह जंगल में मृत अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों पर हमलावर हुआ म‌धुमक्खियों का झुंड, चार बुरी तरह घायल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद