कुमाऊं में सड़क हादसा, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत…. आधे घंटे में किया था घर लौटने का वादा…..

खबर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज: शहर में घूमने निकले दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई। एक इससे परिवार में कोहराम मचा है। हादसा सोमवार रात करीब 1.30 बजे हुआ। एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया सोमवार रात कार्तिक डोभाल पुत्र राजेश सिंह डोभाल, चित्रेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी बद्रीपुरा, अक्षय अहुजा पुत्र महेश अहुजा निवासी पीली कोठी, प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से शहर घूमने निकले। कुंवरपुर चौराहा स्थित सरोवर एंड स्वीट रेस्टोरेंट के पास आम के पेड़ से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  यहां तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान


सूचना पर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डाक्टरों ने कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय अहुजा व प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। कमलेश पांडेय को गंभीर हालत में एसटीएच रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:शादियों का सीजन, वोट देने आए दूल्हा दुल्हन

परिजनों ने बताया कि चित्रेश जब घर से निकल रहा था तो उन्होंने चुनाव का हवाला देकर उसे रोका था। लेकिन दोस्तों का हवाला देकर वह बाहर आ गया। मां को बताया कि बस आधे घंटे में ही लौटा आऊंगा।चित्रेश गुप्ता नैनीताल डीएसबी कालेज से बीकाम की पढ़ाई कर रहा था। जबकि कार्तिक डोभाल हल्द्वानी में ही साइबर कैफे संचालित करता था। वहीं मृतक अक्षय पढ़ाई के साथ ही पिता के रेस्टोरेंट के काम में भी हाथ बंटाता था। उसकी भी योजना आगे चलकर रेस्टोरेंट संचालित करने की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद