आफत की बारिश :: अल्मोड़ा में 6 की मौत………..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा:जिले में तेज बारिश के चलते बेहद अधिक नुकसान हुआ है। कई सड़क मार्ग बंद है। नदिया भी उफान पर हैं। अब तक जिले में 6 लोगों की मौत जानकारी है। आपदा कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। बीती रात ग्राम रापड़ तहसील भिकियासैण थान-भतरौजखान में आनंद सिंह पुत्र मदन सिंह के मकान में भूस्खलन का मलवा आने से मकान टूट गया। आनंद सिंह (62), उनकी पत्नी उषा (55), पोती किरण ( 16) व पोता तनुज (12) मलबे में दब गये। ग्रामीणों ने रात में उषा पत्नी आनंद सिंह को सकुशल मलबे से बाहर निकाला। जबकि पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू किया। किरण व तनुज को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया है। बाद में आनंद सिंह का भी शव बरामद किया। आनंद पत्रकार थे। अल्मोड़ा नगर हीरा डूंगरी में मकान में मलबा आने से 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। उसकी मां घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल्मोड़ा तहसील के चितई मंदिर के पास सिराड़ गांव में आवासीय भवन टूटने लीला देवी(52) पत्नी चंदन सिंह की मौत हो गई। श्यालदे ब्लॉक के भाकुडा निवासी सरस्वती देवी जंगल में घास लेने गई थी, उसके ऊपर मलबा गिरने से उसकी भी मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने 6 मौत की पुष्टि की है। जबकि बागेश्वर केकपकोट के भनार गांव के एक युवक पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई है। भनार गांव निवासी गिरीश चन्द्र सिंह(37) पुत्र गोविन्द सिंह रास्ते में पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है। इधर वर्षा एवं अतिवृष्टि होने से राजकीय एवं निजी संपत्तियों में द्वाराहाट में 1, भिकियासैन में 03 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त एवं अल्मोड़ा में 1 आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। जनपद के अवरूद्ध मोटर मार्गाे में 1 राष्ट्रीय मोटर मार्ग, 6 राज्य मोटर मार्ग एवं 13 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध है। वर्तमान में 41 जेसीबी मशीनें सड़कों को खोलने में तैनात की गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद