66 साल की बुजुर्ग की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, 2 दर्जन से ज्यादा किये थे वार……… एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क

दिल्लीः दिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में 66 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। दुष्कर्म के बाद उसके शरीर में करीब 25 बार चाकू से वार किया गया। मृतका के बेटे के घर आने के बाद मामले की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मृतक महिला निर्वस्त्र हालत में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मृतका मूलरूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली थी। दल्लूपुरा गांव में अपने बेटे के साथ किराये पर रहती थी। महिला सब्जी बेचती थी, जबकि उसका बेटा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वारदात के दौरान महिला घर पर अकेली थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। परिवार ने महिला के साथ रेप करके हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह यौन उत्पीड़न का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर ही कथित तौर पर हत्या के आरोपी 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपिन पुत्र नवल सिंह निवासी दल्लूपुरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कोविशील्ड और कोवैक्सीन के नाम पर खेला जा रहा फ्रॉड का खेल, हो जाएं सावधान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद