अल्मोड़ा: छूटे मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष शिविर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

शिविरों के दौरान बीएलओ और बीएलए मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर पूर्व और वर्तमान मतदाता सूचियों का मिलान करेंगे। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा और पात्र मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। इसमें नए युवा मतदाताओं का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

अंतिम नामावली के अनुसार अल्मोड़ा में कुल 4,76,536 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रशासन ने राजनीतिक दलों और अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से न छूटे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद