हल्द्वानी: इस स्कूल में शुरू हुई एस्ट्रो पाठशाला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर रोड में शनिवार को एस्ट्रो पाठशाला लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रॉकेट लॉन्च एवं ड्रोन शो ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लैब का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्य भामिनी जोशी एवं प्रशासक ऋषभ जोशी द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम में एस्ट्रोवर्स के सीईओ श्री अजय रावत जी भी उपस्थित रहे। इस आधुनिक लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट, उपग्रह, ड्रोन, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक इस विशेष अवसर के साक्षी बने। यह पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जज-आईपीएस बनकर ठगों ने 7 घंटे तक रखा खौफ में
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद