उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिकायतकर्ता रेखा आर्य ने बताया कि उनका विवाह 6 जुलाई 2004 को उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। महिला का आरोप है कि विवाह के समय उनके पति ने खुद को अविवाहित बताया, जबकि कुछ वर्षों बाद उन्हें पता चला कि वह पहले से विवाहित हैं और उनके पूर्व विवाह से बच्चे भी हैं।

महिला के अनुसार, बच्चों के भविष्य और परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए वह लंबे समय तक चुप रहीं। आरोप है कि बाद में उनके पति का व्यवहार बदल गया और अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। इस संबंध में आपत्ति जताने पर पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित और मौखिक माफीनामा दिया, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर उनका व्यवहार नहीं बदला।

शिकायत में मंत्री ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने कूटरचित हस्ताक्षरों और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से हटवा दिया, जबकि उन्होंने न तो कोई त्यागपत्र दिया और न ही इस संबंध में कोई दस्तावेज निष्पादित किया।उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद