हल्द्वानी: जज-आईपीएस बनकर ठगों ने 7 घंटे तक रखा खौफ में

हल्द्वानी। हल्द्वानी में साइबर ठगों ने जज फार्म निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मी को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर दो दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। ठगों ने खुद को जज और आईपीएस अफसर बताकर पीड़ित को कर्नाटका बैंक के खाते से 67 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का डर दिखाया और मामला रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपये मांगे। लगातार 7 घंटे वीडियो कॉल पर रखकर बुजुर्ग पर ऐसा दबाव बनाया कि वह खाना खाने और वॉशरूम जाने तक में कॉल पर बने रहे। शुक्रवार को बैंक में पैसे ट्रांसफर करने जाते समय बुजुर्ग साइबर सेल पहुंचे, जहां एसआई बिहारी लाल कुशवाहा ने पूरा खेल उजागर कर 10 लाख रुपये ठगे जाने से बचा लिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




