उत्तराखंड: यहां कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 72 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव और ब्रह्मपुरी में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से करीब 72 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सभी लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डीएम विनय शंकर पांडे ने कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और ये सामान्य फूड प्वाइजनिंग की घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली बात पर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

बताया कि जिला अस्पताल में 37 मरीज और मेला हॉस्पिटल में 35 मरीजों को भर्ती किया गया है। उल्लेखनीय है कि कुट्टू के आटे को उपवास के दौरान उपयोग में लाया जाता है। इसलिए नवरात्रि के सीजन में लोग ज्यादा कुट्टू के आटे से बने पकवानों का सेवन करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद