गौशाला के बाहर खेल रहे बच्चे पर झपटा गुलदार, मौत

खबर शेयर करें

पौड़ी। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां कंचे खेल रहे बच्चे को घात लगाए बैठे गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। हो-हल्ला होने पर गुलदार भाग निकला। घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत ग्वाड़ की है। यहां गौशाला के बाहर खेल रहे बच्चे पर गुलदार झपट गया। बताया जा रहा है कि ग्वाड़ में बच्चे गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। तभी कंचे की एक गोली झाड़ियों में चली गई। जिसे लेने के लिए अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ को सफलता- महिला तस्कर गिरफ्तार, 78 लाख की स्मैक बरामद

 तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद