जानवरों के लिए चारा काट रही महिला पर झपटा गुलदार, मौत

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में वन्यजीव-मानव के बढ़ते संघर्ष के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बनबसा में जानवरों के लिए चारा काट रही महिला पर गुलदार झपट गया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इसे दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद