यहां धधकी भीषण आग- जलकर खाक हो गई 22 झोपड़ियां

खबर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह भीषण अग्निकांड हो गया। यह अग्निकांड तब हुआ, जब तांबा जलाया जा रहा था। इससे उठी चिंगारी से 22 झोपड़ियां स्वाहा हो गई। 

खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मजदूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  युवक को जान से मारने की नियत से झोंका फायर, पांच आरोपी गिरफ्तार

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें पांच छोटे सिलेंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की महिला की हत्या, फैली सनसनी

हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद