हल्द्वानी:कलावती कॉलोनी में किशोर हमला, ये है पूरा मामला

हल्द्वानी। मुखानी रोड को जाने वाली कलावती कॉलोनी स्थित खोलिया कंपाउंड के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बेखौफ हमलावरों ने एक 13 वर्षीय किशोर को दौड़ा-दौड़ाकर उसके सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल किशोर को डॉ एसटीएच में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शाम को “डायल 112 पर एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुँचने से पहले ही घायल को अस्पताल पहुँचा दिया गया था।
फिलहाल मामले में परिजनों या किसी अन्य पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की गहनता से जाँच कर रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर ली जाएगी।”
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




