सिरफिरा आशिक…..एक तरफा प्यार में युवती पर कर दिया जादू-टोना, पहुंचा हवालात

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

रूड़की। यहां एक सिरफिरे आशिक का अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। एक तरफा प्रेम में पागल आशिक ने युवती पर जादू टोना करवाया दिया। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला थाना झबरेड़ा का है। जहां पुलिस ने सिरफिरे आशिक के सिर से आशिकी का भूत उतारा है। बताया जाता है कि आरोपी प्रवीण पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लहबोली थाना झबरेड़ा अन्तर्गत गांव की एक युवती से एक तरफा प्रेम करता था और उसे फोन करके परेशान करता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 15 साल की नाबालिग को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म किया, पकड़ा गया पिथौरागढ़ का रहने वाला आरोपी

आरोपी ने एक बार युवती को उसका वीडियो वाॅयरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ने तांत्रिक के जरिये उस पर टोटका भी करवाया। इसपर महिला थानेदार डिम्पल जोशी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हवालात के लिए रवाना कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद