अल्मोड़ा: डोल आश्रम से लगे संस्कृत विद्यालय से 6 छात्रों की हाईस्कूल मार्कशीट गुम

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। श्री कल्याणिका वेद-वेदांग संस्कृत विद्यापीठम् कनरा-डोल, लमगड़ा के सत्र 2024-25 के पूर्वमध्यमा (हाईस्कूल) के छह विद्यार्थियों की मूल अंकतालिकाएँ विद्यालय कार्यालय से गुम हो गई हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा डाक के माध्यम से भेजी गई ये अंकतालिकाएँ 19 मई 2025 को तत्कालीन प्रधानाचार्य विवेक स्वरूप द्वारा प्राप्त की गई थीं। इसके बाद इन्हें कार्यालय में रखा गया था, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी इनका कोई सुराग नहीं लग सका है। गुम हुई अंकतालिकाओं में कमल सुयाल, तनुज परगाई, पंकज कुमार, विक्की भट्ट,वैभव जोशी, हिमांशु तिवाड़ी शामिल हैं।
मामले में पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि ये अंकतालिकाएँ किसी को मिलती हैं तो तुरंत विद्यालय को सूचित करें। भविष्य में इन मूल अंकतालिकाओं के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग के लिए विद्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीन चोरों के साथ पार्ट्स काटने वाला मैकेनिक भी दबोचा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद