यहां हुआ दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से चालक की मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल।  तल्ला रामगढ़ इलाके में अनियंत्रित होकर एक कार नदी में गिर गई। जिससे चालक की मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे की जानकारी बुधवार प्रातः पता चली। ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व. देव सिंह कार्की मंगलवार बीती रात 12 बजे कार से घर जा रहा था। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा नदी में नहाने के दौरान बहा विदेशी पर्यटक, तलाश जारी

सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। प्रधान पति रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी हैं। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद