कुमाऊं….. एक माह पहले हुई थी शादी, अब हादसे में चली गई जान, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के खटीमा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसा उस वक़्त हुआ जब जवान बुलेट बाइक की सर्विस कराकर लौट रहा था। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नीरज भंडारी (24 साल) पुत्र गोविंद सिंह भंडारी निवासी भूड़ा किशनी 18 कुमाऊं रेजीमेंट जयपुर में तैनात था।
बीते दिसम्बर माह में उसका विवाह हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- पोलिंग पार्टियां लौटी, राजनैतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील

बताया जाता है कि शुक्रवार को नीरज खटीमा से बुलेट की सर्विसिंग कराकर घर लौट रहा था। इस बीच भूड महोलिया मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली के अचानक ब्रेक लगाने से नीरज बुलेट सहित उसके नीचे घुस गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त, पांच सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग

इससे वह गंभीर घायल हो गया। खटीमा मेें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से हायर सेंटर ले जाते समय नीरज भंडारी की रास्ते में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद