यहां स्कूली बच्चों से भरा यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई बच्चे चोटिल

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट क्षेत्र में राजगढ़ी के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ग्रामीण बच्चों को सुरक्षित निकाल चुके थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटीलिटी कैम्पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। उसमें लगभग 15-16 बच्चे सवार थे। जिसमें 4 बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई हैं। बाकी सभी बच्चे सुरक्षित बताए गए है। यूटिलिटी वाहन में चालक भी फंसा हुआ था। जिसे स्थानीय ग्रामीण द्वारा सुरक्षित निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन से बच्चे को ‌ले गया गुलदार, सुबह घर के पास झाड़ियों में मिला शव

उक्त स्थान पर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से 4 बच्चे व ड्राईवर को बड़कोट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल चालक को देहरादून रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने  अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद