दुःखद: पहाड़ में यहां शादी समारोह से लौटने के दौरान दर्दनाक हादसा, जीप खाई में गिरी, युवक की मौत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। वड्डा अड़किनी मार्ग में अनियंत्रित जीप करीब गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
मिली जानकारी के अनुसार, जीप में सवार सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब 4:35 बजे चालक के नियंत्रण खोने से वाहन खाई में समा गया। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गहरी खाई में उतरकर राहत कार्य शुरू किया।
हादसे में कोटभाल्डे निवासी लक्की भंडारी (22) पुत्र चंचल भंडारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बासौद निवासी जगदीश बिष्ट (40), मोहन बिष्ट (40) और मूनाकोट निवासी सचिन चंद (22) गंभीर रूप से घायल पाए गए। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


