धारचूला-पिथौरागढ़ मार्ग में हुआ हादसा, कार खाई में गिरी, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। धारचूला-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित ग्रामीणों ने शवों को खाई से निकाला।

जानकारी के अनुसार ब‌ुधवार की सुबह धारचूला-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिता-पुत्र हरीश कापड़ी पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी (52), शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी निवासी कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव और  रोहित बोनाल निवासी धारचूला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित ग्रामीणों ने शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दुर्घटना में मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद