haldwani:यूथ टेस्ट सीरीज के लिए आदित्य रावत का चयन

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। हल्द्वानी के युवा तेज गेंदबाज आदित्य रावत का चयन भारत की अंडर-19 टीम में इंग्लैंड के खिलाफ चल रही यूथ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच के लिए हुआ है। आदित्य इससे पहले भी अंडर-19 भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल चुके है,मल्ली बमौरी के सुनीता रावत और दिलीप रावत के पुत्र हैं। वो वीनू मांकड़ ट्राफी, कूच बिहार ट्राफी में अपना जलवा बिखेर चुके है,और एनसीए कैम्प बेंगलूर में हिस्सा ले चुके है। आदित्य के चयन पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के हल्द्वानी कार्यालय में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा,अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, जगमोहन बगडवाल,किशन अनेरिया, लीला कांडपाल, नरेन्द्र अधिकारी, रवि नेगी, मनोज जोशी, अन्नू ढेला ने उनको बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद