सिंगल यूज प्ला‌स्टिक की रोकथाम को प्रशासन सख्त, यहां चला अभियान, इतनों पर हुई यह कार्रवाई

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। सिंगल यूज प्ला‌स्टिक की रोकथाम को प्रशासन सख्त हो चला है। पॉलीथिन के प्रयोग की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। डीएम के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने इसकी धरपकड़ के लिए अभियान चला दिया है। जिसमें दो दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई है। इस पर दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। 

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों को जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर कारगर तरीके से रोक लगाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के कारोबार के विरुद्ध अभियान संचालित कर दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अमल करते हुए नगर पालिका परिषद बाडाहाट द्वारा आज छापामारी अभियान चलाकर दो दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर तुरंत चालान की कार्रवाई कर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

पालिका के अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह की कारवाई आगे भी जारी रहेगी। उधर नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा संचालित छापामारी अभियान के दौरान भी दो दुकानों में पॉलिथीन मिलने पर सात सौ रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। इसी तरह नगर पालिका बड़कोट में चलाए गए अभियान के दौरान चार चालान किए गए और एक हजार चार सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद