कृषि विभाग को मिले इतने कर्मचारी, सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 67 अभ्यर्थियों को कृषि विभाग के सहायक लेखाकार के पद पर नियुक्ति पत्र दिया।

समारोह में धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उत्तराखंड की प्रगति के लिए उनसे निपुणता से काम करने की अपेक्षा की। धामी ने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों की आशा दिलाई और उन्हें राज्य के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। वहने उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी की सहयोग की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से दोस्ती के बाद किया दुराचार, फिर पति को भेज दिया वीडियो

इस समारोह में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। उनके साथ महानिदेशक कृषि डॉ रणजीत सिंह चौहान, निदेशक कृषि एवं कृषि कल्याण के० पी० पाठक, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार, उप निदेशक कृषि नवीन काण्डपाल, पी० एम० बिष्ट भी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद