एलेक्स एलिस ने कहा Wow….ये कसार देवी बेहद खूबसूरत है….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: wow kasar devi is very beautiful area.The beauty here is supernatural.
( wow कसार देवी इलाका बेहद खूबसूरत है।यहां की सुंदरता बेहद अलौकिक है ) यह बात भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कही। वह इन दिनों उत्तराखंड के दौरे में हैं। आज वह अल्मोड़ा आये। यहां पर वह पहाड़ी व्यंजन और हिमालय के सौंदर्य को देखकर काफी खुश नजर आए। यहां पर वह कसार देवी में ठहरे हुए हैं। यहां की सुंदरता और सुकून को देख वह काफी खुश नजर आए। शनिवार की शाम गधोली की दुर्गम पगडंडियों में घूमने गए। वहां रास्ते में उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की।


उच्चायुक्त एलिस एलेक्स ने कहा कि यहां के पहाड़, जंगल बेहद खूबसूरत है। लोगों ने जो बताया उससे भी सुंदर जगह है। वह यहां दोबारा भी आएंगे। वह अपने परिजनों के साथ यहां पर आए। इससे पहले वह आज हिंदुओं के नववर्ष व नवरात्र के पहले दिन चितई मंदिर गए। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने भारतीयों से कहा “शुभ नवरात्रि’।

यह भी पढ़ें 👉  गेठिया के जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला अज्ञात शव, सनसनी

उन्होंने ट्विटर में लोगों को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा सभी भारतीयों से शुभ नवरात्रि कही। उच्चायुक्त बीते शुक्रवार अल्मोड़ा पहुंचे। जहां वह कड़ी सुरक्षा के बीच कसार देवी के रिजॉर्ट में ठहरे। एलिस को पहाड़ी व्यंजन काफी पसंद आए। उन्होंने दिन में पहाड़ी डिश झोली-भात खाया। रात में उनके लिए गडेरी-मूली की सब्जी खाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद