Subscribe our YouTube Channel

रानीखेत.. सिंगल यूज प्लास्टिक के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप

खबर शेयर करें

रानीखेत न्यूज: यहां व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हर्षवर्धन पंत ने प्रशासन पर सिंगल यूज प्लास्टिक के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेतावनी दी जा रही है। हाईकोर्ट का हवाला देकर कई बातें कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रानीखेत के व्यापारी पहले से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहे हैं। पर्यावरण की हिफाजत में जुटे रहते हैं। लेकिन आज तक प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के रिसाकिल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ना ही कभी समझाया गया। इस वजह से कई व्यापारी असमंजस में हैं। किसको सिंगल यूज माने किसको नहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले व्यापारियों को पूरी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि प्रशासन की ओर से किसी व्यापारी पर एकतरफा कार्रवाई की गई तो उसका विरोध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments