अल्मोड़ा कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया…. जुलूस भी निकाला…….

खबर शेयर करें

Almora: पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा के कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई,बेरोजगारी एवं आपदा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के पूर्णतया असफल होने पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर में जुलूस भी निकाला। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित हुए। केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो गयी है। पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस,खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान पहुंच गये हैं जिससे मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करना तक मुश्किल हो गया है।प्रदर्शन एवं जुलूस में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट डिंपल,जीवन सिंह भण्डारी,यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,पी सी सी सदस्य भूपेन्द्र भोज,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,हर्ष कनवाल,कृष्णा लटवाल,यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,तारू तिवारी,राजीव कर्नाटक,दीपांशु पाण्डेय,रोहन कुमार आर्या,पारितोष जोशी,किशनलाल,प्रमोद पवार,विनीत कुमार,हेम सती,सभाषद सचिन आर्या,दिलजोत सिंह,तारू तिवारी,अमित बिष्ट,कुन्दन सिंह नेगी,विनोद वैष्णव,गोपाल गुरूरानी,रोहित रौतेला,राधा बिष्ट,मदन डांगी,राजेश अधिकारी,हेम आर्या,हेम चन्द्र जोशी,हंसादत्त तिवारी,सुनील जोशी,शहाबुद्दीन, सतीश पाण्डेय, तारा चन्द्र जोशी,हाजी नूर अकरम खान,उज्जवल जोशी,विनोद परिहार,सुनील ग्वाल,संजू सिंह,हेम तिवारी,कमल कोरंगा,हिमांशु बिष्ट, हरीश कुमार,अजय कुमार,राहुल बिष्ट, कृष्णा कुमार,अर्जुन बिष्ट, करन बिष्ट,संजय दुर्गापाल,गीता बिष्ट,विपुल कार्की,नवीन कनवाल,सरस्वती आर्या,पूनम आर्या,विमला देवी,हंसा पाण्डे,माया गैड़ा,तारा भण्डारी, हेमा तिवारी,विनीता आर्या,गोपा नयाल,गीता मेहरा,दीपा साह,प्रदीप कुमार,अमित कुमार,सौरभ कुमार,गौरव कुमार,राजेन्द्र कुमार,रमेश नेगी,सुन्दर बिष्ट,वकुल साह,महेश आर्या सहित सैकड़ो कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में रैकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार चोर गिरोह
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद