ब्रेकिंग… अल्मोड़ा की आबकारी अधिकारी का तबादला, अब ये बने

खबर शेयर करें

देहरादून। आज आबकारी विभाग में बड़े फेरबदल किये गए हैं। 13 जिला आबकारी अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। इस संबंध में आबकारी सचिव हरीश सेमवाल ने आदेश जारी किये हैं।


जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को उधम सिंह नगर से टिहरी गढ़वाल भेजा है। राजीव सिंह चौहान को देहरादून का नया आबकारी अधिकारी बनाया गया है। गोविंद सिंह मेहता को बागेश्वर से पिथौरागढ़ भेजा गया है। संजय कुमार को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा भेजा गया है। मीनाक्षी टम्टा को अल्मोड़ा से बागेश्वर भेजा गया है। हरीश चंद्र कुमार को टिहरी गढ़वाल से उधम सिंह नगर भेजा गया है। के पी सिंह को जिला आबकारी अधिकारी रुद्रप्रयाग से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। राजेंद्र लाल को पौड़ी गढ़वाल से चमोली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

अशोक कुमार मिश्रा को उधम सिंह नगर से हरिद्वार भेजा गया है। रमेश चंद्र को देहरादून से मुख्यालय में अटैच किया गया है। दुर्गेश्वर त्रिपाठी को देहरादून से उत्तरकाशी का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। दीपाली शाह को चमोली से रुद्रप्रयाग का जिम्मा दिया गया है। पवन कुमार सिंह को हरिद्वार से आबकारी आयुक्त कार्यालय मुख्यालय में अटैच किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद