अल्मोड़ा: महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में महिला कांंग्रेस ने जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में मोदी सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार रसोई गैस के मूल्य में बढ़ोत्तरी कर महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस भी सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में पच्चीस रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी है जिससे महिलाओं में काफी रोष है।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन सरकार में पहले से ही महंगाई आसमान छू रही है और ऐसे में पुनः रसोई गैस के दाम बढ़ाकर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि इस सरकार को गरीब एवं मध्यमवर्गीय जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। महिला कांंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में गरीब एवं मध्यमवर्गीय के लिए अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।पेट्रोल, डीजल के मूल्य पहले से ही आसमान पहुंच चुके हैं जिस कारण दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तु महंगी हो चुकी है।उन्होंने मोदी सरकार से गैस सिलेण्डर के बड़े हुए दाम वापस लेकर महंगाई को नियंत्रित करने की अपील की है। पुतला दहन कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय,दीप डांगी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट,नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,राधा बिष्ट,पूनम आर्या,ज्योति बिष्ट,अनीता कन्नौजिया, लीला जोशी,धीरा तिवारी,पुष्पा पान्डेय,तारा तिवारी,किरन साह,भगवती आर्या,सरस्वती आर्या,तारा भण्डारी, मंजू बिष्ट,तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,सभाषद सचिन आर्या,सभाषद हेम तिवारी,ललित सतवाल,हिमांशु मेहता,हरेन्द्र प्रसाद,संजीव कर्मयाल,उमेश गुरूरानी, नवीन कनवाल,अख्तर हुसैन सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू रोग रोकथाम की जानकारी दी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद