अल्मोड़ा: राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय जन सेवा समिति अल्मोड़ा ने आज नगर पालिका सभागार में 32 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। कोरोना संक्रमण के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यों की खूब सराहना की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश जोशी और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष शोभा जोशी ने की। मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय जन सेवा समिति के नाम से ही झलकता है कि वह राष्ट्र की सेवा कर रही है वर्तमान कोविड-19 को देखते हुए राष्ट्रीय जन सेवा समिति बेहद नेक कार्य कर रही है। जोशी ने समिति के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि नगर के समस्त पर्यावरण मित्रों द्वारा कोविड-19 फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य किया गया जो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा भविष्य में भी जनहित की कार्य की जाएंगे। इस दौरान सम्मानित होने वालों में सफाई नायक राजपाल पवार राजेंद्र राजेश दीपक प्रथम, सतीश कुमार सुरेश केसरी, दीपक द्वितीय सफाई नायक आनंद सिंह बिष्ट आदि प्रयाण मित्र शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल ने किया। कार्यक्रम में देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के संयोजक दयानंद कठैत चंदन कुमार नगरपालिका के अधिशासी अभियंता श्याम सुंदर, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह अधिकारी, सुरेश केसरी, भूपेंद्र जोशी, समिति के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि कोविड-19 रोकथाम हेतु सहायतार्थ उनके नेतृत्व के समिति के महासचिव प्रकाश रावत के द्वारा की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद