Almora::: प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल के कार्यकाल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने किया ये काम….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने में मोदी जी के प्रशासनिक 20 वर्ष मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड भेजकर बधाई संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री एक दूरदर्शी राजनेता है जिनका कुशल नेतृत्व देश को निरंतर मिल रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी धाक जमाने में सफल रहा है। देश में कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्होंने देश के गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का निरंतर कार्य किया है। इस अवसर पर नगर मंडल में दीवार लेखन का भी शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया। नगर अध्यक्ष कैलाश गुररानी ने बताया की दीवार लेखन का कार्य 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके माध्यम से भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला बोरा, सोशल मीडिया जिला प्रभारी पूनम पालीवाल, नगर उपाध्यक्ष माया जोशी, निर्मला जोशी, पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी, राहुल वोहरा अनुसूचित मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुकुल कुमार आशीष गुरुरानी निखिल टम्टा,पीसी रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार ने बाइक में मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद