अल्मोड़ा पुलिस ने किया मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां पुलिस ने मिट्टी को नमन कर वीरों का वंदन किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को सम्मानित किया।

आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत व चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरी में आजाद हिन्द फौज के सिपाही रहे स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोपाल सिंह पुत्र स्व. मंगल सिंह के सम्मान हेतु उनके घर जाकर उनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी उम्र 90 वर्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों पर हमलावर हुआ म‌धुमक्खियों का झुंड, चार बुरी तरह घायल

साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गोपाल सिंह के फोटो (चित्र) पर पुष्प माला अर्पित कर उनको याद किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों के साथ मिलकर हाथ में माटी (मिट्टी) व बैनर लेकर देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों व वीरों के सम्मान के लिए सभी को प्रेरित व जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से दोस्ती के बाद किया दुराचार, फिर पति को भेज दिया वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद