केंद्रीय मंत्री ने जाना आपदा प्रभावितों का हाल, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम के कलसिया नाले से पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री काठगोदाम इंटर कॉलेज में आपदा राहत कैंप में पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार आपदा से संबंधित सारी तैयारियां कर रही है और 8 अगस्त को आई भीषण बरसात के बाद कलसिया नाले ने भारी नुकसान किया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ और उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के मदद को तत्पर है और अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद