अल्मोड़ा….. सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर के बियरशिबा स्कूल में तैनात ड्रॉइंग के शिक्षक की मौत हो गई। वह बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे। बीती रात बरेली में उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हिमांशु रामलीला सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ भाग लेता था।

जानकारी के अनुसार नगर के दुगालखोला (गोल मार्केट) निवासी अशोक साह की नगर के गंगोला मोहल्ला में दुकान है। उनका 27 साल का बेटा हिमांशु साह नगर के बियरशिबा स्कूल में ड्रॉइंग के शिक्षक था। बताया जाता है की वह बीते दिनों जन्माष्टमी के दिन कोसी में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने गए थे। वापसी में लौटते वक्त उनके दो पहिया वाहन को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर जताया आक्रोश

इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। यहां से उपचार के लिए बरेली ले जाया गया। जहां पर बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को परिजन बरेली से अल्मोड़ा ला रहे हैं। इसके विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी से आकर हल्द्वानी में की जेबकतरी, ‌अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

उनके निधन पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,गिरिराज साह, जगदीश साह, पत्रकार रोहित भट्ट,सुधांशु साह, ध्रुव तारा चंद जोशी, पवन कपिल, सौरभ साह, अतुल वर्मा,सानू साह, वकुल साह,मयंक भंडारी,योगेंद्र कुमार, दीप चंद्र तिवारी, नरेन्द्र लाल साह,पवन साह, निरंजन साह, संतोष साह, भगवती साह, संजय साह,सुबोध साह, मोहित साह, हरेन्द्र वर्मा सहित बियरशिबा स्कूल के शिक्षकों ने शोक जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद