अल्मोड़ा: सर्पदंश से महिला की मौत

खबर शेयर करें

जिले के सोमेश्वर तहसील के बयाला खालसा ग्राम पंचायत में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों ने मुआवजा देने की मांग की। जानकारी के अनुसार बयाला खालसा निवासी विमला देवी (46) पत्नी केशव दत्त भट्ट मंगलवार को खेतों में काम कर रही थीं। अचानक उन्हें सांप ने डस लिया। उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। मृतका की सोमेश्वर श्मशान घाट में अंत्येष्टि की गई।

यह भी पढ़ें 👉  घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, जंगल में लेकर किया दुष्कर्म
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद