अल्मोड़ा के युवक की सड़क हादसे में मौत….. इस गांव का था रहने वाला….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सड़क हादसे में अल्मोड़ा के युवक की मौत हो गई। इससे मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसा गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर हाइवे में हुआ। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है गुरुवार रात दिल्ली जयपुर हाइवे में खाड़सा क्षेत्र में लोहे के पुल के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने एक युवक को टक्कर मार दी। घायल को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के गुणा निवासी राजेंद्र पालीवाल के रूप में की गई। बताया जाता है मृतक मानसेर की एक कंपनी में नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की कर रहा था तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद