गजब का चोर: मंदिर में पहले हाथ धोएं, चप्पले उतारी, हाथ जोड़े, फिर चोरी, कुमाऊं के इस मंदिर का मामला

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के रामनगर में मंदिर से चोरी की एक घटना काफी चर्चा में है। यहां पर मंदिर से मूर्ति, लोटा, घंटी और अन्य सामान चोरी करने से पहले चोर ने पहले पानी से हाथ धोएं फिर चप्पलें उतारी, इसके बाद भगवान को प्रणाम करते हुए मंदिर के अंदर प्रवेश किया। फिर मंदिर से मूर्ति, लोटा, घंटी चोरी। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रामनगर के कोसी बैराज के पास बालाजी महाराज मंदिर की ये घटना है। मंदिर में राम दरबार की पीतल की मूर्तियां, तांबे का लोटा, घंटी आदि पूजन सामग्री रखी हुई थी। चोर ने इनको चोरी करके ले गया। घटना बुधवार की है। फिलहाल पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद