Subscribe our YouTube Channel

”सोशल मीडिया का कमाल” वीडियो वायरल हुआ और घर से लापता बुजुर्ग महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने ऐसे खोज निकाला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। वाकई सोशल मीडिया की जबरदस्त ताकत है। बस इसका उपयोग सही तरीके से हो। सोशल मीडिया की बदौलत घर से लापता आमा को पुलिस ने मायानगरी में खोज निकाला। आमा का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद महिला की पहचान भिकियासैंण निवासी महिला के तौर पर की गई थी। अब पुलिस महिला को अल्मोड़ा लाने की तैयारी में है।

बीते 9 जनवरी को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उसने कहा था कि ये महिला खुद को अल्मोड़ा जिले की रहने वाली बात रही है। उसने मदद की अपील की थी। यह वीडियो काफी वायरल हुआ। बाद में महिला के बारे में जानकारी मिली। वह भिकियासैंण की रहने वाली है। उसका नाम हेमा देवी है। जो काफ समय से विक्षिप्त अवस्था में है। उसका मुम्बई से विडियो वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

इस पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने महिला के परिजनों से सम्पर्क किया। पुलिस टीम को महिला की तलाश करने के लिए मुम्बई भेजा। मुख्यमंत्री ने भी एसएसपी को निर्देशित किया था। इसके बाद पुलिस टीम मुम्बई के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

11 जनवरी को मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम ने स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था की सहायता से बुजुर्ग महिला (आमा) की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये और बोरीवली, कांदिवली, मलाड में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरो, धर्मशालाओ आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर/ लोगों से जानकारी ली। तीन दिन बाद 14 जनवरी को पुलिस टीमों ने आमा को को सकुशल तलाश कर लिया। आमा की स्वास्थ्य की जांच कर आमा को अल्मोड़ा लाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments