कुमाऊं में यहां मनाया गया महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म दिन

खबर शेयर करें

नैनीतालः आज पूरी दुनिया में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 80वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। कुमाऊं मंडल में भी उनका जन्म दिन मनाया गया। क्योकि इस जगह से बिग बी का खास नाता रहा है। बात कर रहे हैं नैनीताल शेरवुड कॉलेज की। यहां पर आज उनके जन्मदिन पर केक काटा गया। उनकी लंबी उम्र के लिए कामना भी की गई। स्कूल के प्रिंसिपल ने बिग बी की स्कूल में बिताई यादों को साझा किया। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने नैनीताल शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की थी। शेरवुड कॉलेज के प्रिंसिपल अमनदीप संधू ने बताया कि अभिनय की दुनिया में अमिताभ पहली बार साल 1957 में इसी स्कूल में एक्टिंग करने के लिए उतरे थे। पहले ही साल उन्होंने स्कूल में एक्टिंग में मिलने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कैंडल कप (बेस्ट एक्टर अवॉर्ड) जीता था।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सेवा आयोग इस दिन से करेगा समूह ग परीक्षा के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापित
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद