नैनीताल दुग्ध संघ के इस प्लांट में अमोनिया गैस क‌ा रिसाव, कई कर्मी अस्पताल भर्ती

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने की खबर है। इससे वहां काम कर रहे कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया। गैस रिसाव होने के चलते करीब 8 कर्मचारी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। जिनमें से दो कर्मचारियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन मकान में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, आखिर प्लांट में गैस रिसाब कैसे हुआ इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद