बड़ी खबर….अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया है। पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था। पुलिस उसके चाचा और कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम डिपो की अयोध्या-लखनऊ सेवा में लगा ब्रेक, ये बताई जा रही वजह

अमृतपाल सबसे पहले 23 फरवरी को चर्चा में आया था। उसने अजनाला पुलिस स्टेशन में अपने करीबी को छुड़ाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ हमला बोल दिया था। इस हमले में 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इसके बाद उसने कई टीवी चैनलों में दिए इंटरव्यू में अलग खालिस्तान की मांग की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद