यहां हुआ हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मॉर्निग वॉक पर निकली युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम बुंदी धारचूला निवासी 25 वर्षीय आशा बुधियाल पुत्री हयान सिंह बुधियाल यहां लामाचौड़ में किराए के मकान में रहती थी और  एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। बताया जाता है कि मंगलवार की प्रातः करीब 5.30 बजे वह मॉर्निग वॉक के लिए निकली।

यह भी पढ़ें 👉  यहां धधकी भीषण आग- जलकर खाक हो गई 22 झोपड़ियां

इस बीच कमलुवागांजा के पास अनिय‌ंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आशा बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद