आंगनबाड़ी वर्कर: दिसंबर माह से नहीं मिला वेतन…. अंडे, चिप्स और खजूर के लिए भी अब ये परेशानी……

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। अल्मोड़ा जिले में आंगनबाड़ी वर्कर एक बार फिर आंदोलन के मुड़ में हैं। इस बार वर्कर मानदेय नहीं मिलने और पुष्टाहार केंद्र में नहीं पहुँचने से परेशान है। इस बात को लेकर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

संगठन की जिला अध्यक्ष सुनीता तिवारी ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओ को दिसंबर माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। इससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक माह में 2 बार अंडे, केले के चिप्स, खजूर भेजे जा रहे हैं। उनको केंद्र तक नहीं पहुँचाया जा रहा है। एक केंद्र में रखे जा रहे हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी वर्कर को वाहन बुक कर ये सामग्री लानी पड़ रही है। इससे वह परेशान हैं। उन्होंने जल्द मानदेय दिए जाने, पुष्टाहार केंद्र में दिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद