गुस्सा: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विरोध, ये है वजह

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा और रामनगर में कड़ा विरोध

सोशल मीडिया में भी उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों से जुड़े लोगों ने जताया विरोध

अल्मोड़ा:स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर उत्तराखंड में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन में “हर मरीज़ सरकार की ज़िम्मेदारी”, हर बीमार नागरिक का इलाज़ करो वरना गद्दी छोड़ दो” जैसी मांगों को लेकर आज अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सभी सहयोगियों व समर्थकों के साथ मिलकर विरोध दर्ज़ किया। पार्टी के तमाम समर्थकों ने अपने घरों से भी इस विरोध प्रदर्शन में पोस्टरों के साथ भाग लिया।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि हर मरीज़ का इलाज़ सरकार की ज़िम्मेदारी है।लेकिन सरकार इससे मुंह फेर चुकी है। कोरोना महामारी ने सरकार के खोखले दावों की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं सरकार देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि उसे निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करे अन्यथा सरकार सत्ता की गद्दी छोड़ दे। उन्होंने कहा सरकार सत्ता में झूठ, फरेब, मक्कारी के दम पर टिकी हुई है। कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए इस विरोध में उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, गोपाल राम, एडवोकेट नारायण राम, किरन आर्या, लीला आर्या, राजू गिरी अनीता बजाज, हीरा देवी, मो. वसीम, मीना देवी, सरिता मेहरा समेत आदि शामिल रहे। जबकि रामनगर में भी कोरोना से पीडि़त मरीजों के लिए सुविधाओं की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय के बाहर जन हस्तक्षेप अभियान चलाया। यहां
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। लोगों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बुरे दौर में एक दूसरे की मदद करनी होगी। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी रईस अहमद, लालमणि, किरण आर्य, उम्मेद सिंह रहे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, जगत रौतेला सहित कई अन्य लोगों ने भी इस अभियान को लेकर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद