उत्तराखंड: बीजीपी विधायक पर गोली चलाई बाल बाल बचे

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

शनिवार देर रात की घटना, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर: यहां से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल पर शनिवार देर रात एक युवक ने फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल बाल बच गए।दूसरी गोली से एक पूर्व ग्राम प्रधान जख्मी हो गया। रात में ही उसे अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 10 :15 बजे विधायक राजकुमार ठुकराल काशीपुर रोड पर एलायंस कॉलोनी स्थित अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस बीच कॉलोनी के बाहर सड़क पर पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र छाबड़ा ‘भोला’ और तरन सिंह कहलों की कारों की हल्की टक्कर हो गयी। यहां पर दोनों में विवाद हो गया। हंगामा देख विधायक ठुकराल और कॉलोनी के कुछ लोग बाहर आ गये।
विधायक ने बताया कि विवाद देख वह बीच बचाव को गए।
इस बीच कहलों ने विदेशी पिस्टल निकाली। उन पर फायर झोंक दिया। विधायक ने बताया कि फायर मिस होने से वह बाल-बाल बचे। जबकि दूसरी गोली नरेंद्र छाबड़ा पर चला दी। गोली नरेंद्र के माथे को रगड़ते हुये निकली। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच की। इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की मामले की जांच की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  ‌छात्रा के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ निजी स्कूल का शिक्षक, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद