लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के एक और नेता का इस्तीफा, भाजपा की ली सदस्यता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। भीतराघात के चलते पार्टी छोड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अब कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व 2022 में कांग्रेस के टिकट पर कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने  कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

 देहरादून में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने महेश शर्मा भाजपा की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि महेश शर्मा को भाजपा ज्वाइन करने में बीजेपी के वाइस नेता महेंद्र अधिकारी की चाणक्य नीति काम आई। यही वजह रही कि आज महेश शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवक को दिया ऑनलाइन कमाई का झांसा, फिर ठग लिए लाखों रूपये

महेश शर्मा की नाराजगी तब सामने आई जब कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया जिसके बाद महेश शर्मा का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा था। आज महेश शर्मा ने देहरादून में भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली है अब ऐसे में देखना होगा कि महेश शर्मा के जाने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में कितना नुकसान होता है तो वहीं भाजपा को कितना फायदा मिलता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद